Saturday, July 27, 2024
spot_img
More

    Latest Posts

    रक्षा बंधन 2021। राशि के अनुसार राखी

    22 अगस्त 2021 को राखी का शुभ पर्व है।भाई और बहन का यह पर्व बहुत ही ज्यादा खास होता है।पिछली बार कोरोना और लॉकडाउन की वजह से रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही धूमधाम से नहीं  मनाया गया था। अगर भाई को उसकी राशि के अनुसार राखी बांधी जाए तो बहुत ही ज्यादा शुभ होगा। यदि आपके भाई की राशि मेष है तो इसका स्वामी मंगल है ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है। वृषभ राशि के लोगों का स्वामी शुक्र होता है बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाए तो उसके लिए शुभ होगा  और बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।बहनों को मिथुन राशि के भाइयों को  हरे रंग की राखी  बांधनी चाहिए। मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है इससे सुख, समृद्धि और  भाई दीर्घायु होते हैं।कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर चमकीले सफेद रंग की राखी सही होती है इस रंग से जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी। अगर आपके भाई की राशि सिंह है तो इस राशि के स्वामी  सूर्य हैं lऐसे लोग अपने भाई के लिए पीले -लाल  रंग की  राखी खरीदें, उनके लिए शुभ होगा।कन्या राशि के स्वामी  बुद्ध होते हैं भाई को अपने बहन से हरे रंग की राशि  वाधवानी चाहिए। इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं ,भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है।तुला राशि के लोगों के लिए नीला या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होता है इस राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है इनके लिए लाल ,सिंदुरिया ,हरा गुलाबी रंग शुभ होता है। धनु राशि के लोगों के स्वामी व्यस्त हैं ऐसे लोगों को सुनहरी पीली रंग की राखी बंधवानी चाहिए या फिर केसरिया पीले रंग की राखी  बांधनी चाहिए।मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं इन्हें न्याय का देवता कहा गया है बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी    बांधनी चाहिए।इससे भाई बहन का रिश्ता हमेशा अटूट बना रहता है। कुंभ राशि के स्वामी भी शनि माने जाते हैं रक्षाबंधन पर रुद्राक्ष की राखी या फिर आसमानी रंग की राशि इनके लिए उत्तम होगी।मीन राशि के लोगों को सुनहरी हरे रंग की राखी पहननी चाहिए इनके लिए जामुनी व पीले रंग की राखी भी शुभ मानी जाती है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.